राजस्थान में अब संशोधित वेतन 255 रुपये प्रति दिन है, जो कि 2022-23 में 231 रुपये था. वही, बिहार और झारखंड ने पिछले साल की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि की है. पिछले साल इन दोनों राज्यों में मनरेगा के तहत 210 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था, अब इसे संशोधित कर 228 रुपये कर दिया गया है.
