गोंडा जनपद से जहां पर फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 10वी के बच्चों ने जल बांध परियोजना कक्षा 9वी ने सौर्य ऊर्जा पर आधारित पद्धति , कक्षा 8वी ने ड्रिप से सिंचाई, कक्षा 7वी के बच्चों ने भूकंप संवेदन पद्धति कक्षा 6वी के बच्चों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट , कक्षा 5वी के बच्चों ने पवन चक्की, कक्षा 4वी के बच्चों ने 3D होलोग्राम, कक्षा तीसरी के बच्चों ने जल चक्र, कक्षा दूसरी के बच्चों ने ज्वालामुखी, कक्षा एक के बच्चों ने परिवहन से संबंधित आदि मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने सभी बच्चो के मॉडलों को एक - एक कर देखा और सभी अभिभावक बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर अचंभित रह गए । इस सफल विज्ञान प्रदर्शनी का श्रेय विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह जी ने श्री अजीम शमीम को दी,स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी के कार्यों को सराहा और सभी का उत्साह वर्धन किया ।
