उत्तरप्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिला से कृति सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में समान भागीदार बन रही हैं, लेकिन कई कारण हैं कि उन्हें पुरुषों की तुलना में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न की समस्याओं से गुजरना पड़ता है, इसलिए संविधान ने महिलाओं को कई अधिकार दिए हैं जो उन्हें पुरुषों के साथ समान शर्तों पर रहने की अनुमति देते हैं। महिलाओं को छह महीने का प्रसूति अवकाश मिलता है, इस दौरान महिलाएं पूरे वेतन की हकदार होती हैं। यह कानून हर सरकारी और गैर-सरकारी कंपनी पर लागू होता है। उच्चतम न्यायालय ने सभी महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात का अधिकार दिया है।
साथियों, हमें बताएं कि क्या आपके क्षेत्र के सरकारी जिला अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडी में पानी की कमी है? क्या वहां प्रशासन ने पानी की सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की है? अगर अस्पताल में पानी नहीं मिल रहा है तो मरीज कैसे इलाज करवा रहे हैं? क्या पानी की कमी के कारण बीमार होते हुए भी लोग इलाज करवाने अस्पताल नहीं जा रहे? या फिर आपको अपने साथ घर से पानी लेकर अस्पताल जाना पड़ रहा है? अपनी बात अभी रिकॉर्ड करें, फोन में नम्बर 3 दबाकर.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में बोरोन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू , मानसून पूर्व पौधो की नर्सरी लगाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।नर्सरी लगाने में किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर से अनीता दुबे ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि पेड़ भोजन देते है । पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना बहुत ज़रूरी है और मनुष्य के लिए पेड़ फायदेमंद है। पेड़ देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। पेड़ अपना खुद का अतिरिक्त मूल्य बनाते है। पेड़ बेकार भूमि को अच्छा बना देता है। गर्मियों में जंगल में सुकून मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर से अनीता दुबे ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कई क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है। हमलोग की नैतिक जिम्मेदारी है कि महिलाओं को सम्मान दें और उनकी रक्षा करें। महिलाएं बहुत योग्य है ,वो कम पैसों में भी अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से करती है। महिलाएँ अपने परिवार के प्रति हमेशा समर्पण रहती है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा जैविक कीटनाशक ब्यूवेरिया बेसियाना के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
इस भीषण गर्मी से बचना है तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखना है। नियमित रूप से पानी पीना, भोजन में पौष्टिक तत्व और ठंडी चीज़ों को शामिल करना और हल्का भोजन करना। अगर आपने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कोई खास तरीका अपनाया है या फिर अपने भोजन में किसी तरह की कोई खास चीजें शामिल की हैं, जिससे कि इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके, तो अपने ये उपाय सभी के साथ जरूर बांटें।
