उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनूप से बातचीत की। अनूप का कहना है महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित करके और प्रचार प्रसार कर के जागरूक किया जाना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों पिता की संतान है इसलिए बच्चियों का भी हर चीज में अधिकार है इसलिए प्रचार प्रसार की जरूरत है साथ ही दोनों को संतुलित ज्ञान देने की जरूरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समीर मिश्रा से बातचीत की। समीर मिश्रा का कहना है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिकार मिलने से परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए महिलाओं को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गाजितु से बातचीत की। गाजितु का कहना है महिलाओं को अधिकार देने से पुरुषों का सम्मान घट जाएगा यदि किसी की चार बेटियां हों और एक भाई तो बेटियों को संपत्ति में अधिकार दिया जाएगा फिर बेटे के लिए कुछ नहीं बचेगा। मतलब लड़की का शादी कर दें लड़का अपने घर में रहे और लड़की अपने घर में यही सही रहेगा। पिता की संपत्ति में नहीं पति के संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिले।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिलाल यादव से साक्षात्कार लिया। हरिलाल यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दिया जाएगा तो परिवार में विवाद होगा। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगा। सम्पत्ति का अधिकार पिता के हिस्से में नही बल्कि पति के हिस्से में मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन दूबे से बातचीत की।राजन दूबे का कहना है महिलाओं को महिला अधिकार मिलना जरूरी है साथ ही शिक्षा और प्रचार ,प्रसार के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कीर्ति कुमार से बातचीत की।कीर्ति कुमार का कहना है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक प्रचार प्रसार के माध्यम से किया जा सकता है। पैतृक संपत्ति में बेटियों को हिस्सा मिलना चाहिए लेकिन इसमें भाई विवाद करेगा क्योंकि शादी विवाह में लड़कियों को दहेज दिया जाता है इसलिए उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कौसल किसोर सिंह से बातचीत की। कौसल किसोर सिंह का कहना है महिलाओं को हर जगह अधिकार मिलना चाहिए किसी भी तरह से। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरताल से बातचीत की।सरताल का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि यदि उन्हें अधिकार दिया जाएगा तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ससुराल वालों की ओर से हमेशा पति को यह मानने का अधिकार दिया जाता है कि आजकल बेटे और बेटी के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो भेदभाव करते हैं, उन्हें अपना विचार बदलना चाहिए । कि अगर बेटे हैं, तो बेटी को अधिकार नहीं दिया जाता बेटियों को पति के संपत्ति में अधिकार दिया जाता है. अगर तो कोई परेशानी आती है तो वैसे भी माता पिता उनके साथ खड़े रहते हैं।