उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी चौधरी मोबाइल माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कई महिलाओं का कहना है कि संपत्ति में अधिकार नहीं चाहिए और कुछ महिलाओं का कहना है कि संपत्ति में अधिकार चाहिए। पुरुष वर्ग भी महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने से कतराते हैं। जब तक महिलायें जागरूक नहीं होंगी तब तक उन्हें संपत्ति के अधिकार के बारे में जानकारी नहीं होंगी। सरकार द्वारा महिलाओं को संपत्ति के अधिकार के विषय में जागरूक करना चाहिए।