उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से कामिनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिल रहा था।फिर इन्होने मोबाइल वाणी पर महिला सम्पत्ति अधिकार से सम्बंधित कार्यक्रम सुना और मोबाइल वाणी संवाददाता के.सी.चौधरी से इस बारे में बात की।के.सी.चौधरी ने वकील से बात किया और अधिकार के लिए प्रयास शुरू किया। तमाम कठिनाइयों के बाद दो महीने पहले कामिनी को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिल गया।इस घटना के बाद भैया से इनका रिश्ता ख़त्म हो गया है। पिता का देहांत पहले ही हो चूका था।कामिनी के पति ने हमेशा इनका ध्यान रखा है। मगर ननद के व्यवहार का जवाब देने के लिए इन्होने अपने पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा लेने का मन बनाया था।