उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सम्पत्ति अधिकार मिलने पर महिलाओं का विकास होगा,उनके निर्णय लेने की क्षमता वृद्धि होगी , परिवार में उनका दबदबा बढ़ेगा,समाज में उनका मान होगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी समाज में बराबर की हिस्सेदार हैं।जिस तरह पुरुष प्रधान समाज में पुरुष अपनी बातों कोई रख सकता है,उसी तरह महिलाएं भी अपनी बातों को रख सकती है।