उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर भारत में कानून बनाए गए हैं। इसके अनुसार पिता की सम्पत्ति में सिर्फ बेटा का ही नही बल्कि बेटी का भी अधिकार होता है। हालांकि महिलाओं में इस बारे में जागरूकता की कमी है। यह महत्वपूर्ण है कि लड़कियां भी अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हों