बिहार राज्य के सिवान जिला से अमन श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान विनय ने बताया कि सभी महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला सिवान से अमन श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी श्रीवास्तव से हुई। रानी श्रीवास्तव यह बताना चाहती है कि संपत्ति पाने में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। समस्या आने पर घर के बड़े और बुजुर्ग से बैठकर बात करना चाहिए। बात नहीं बनने पर क्षेत्र के कमिश्नर और अदालत तक जाना चाहिए। महलाओं को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला सिवान से अमन श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वेता श्रीवास्तव से हुई। स्वेता श्रीवास्तव यह बताना चाहती है कि हर लड़कियों को अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार मिलने से मान - प्रतिष्ठा बनी रहती है। अगर बेटियों को मायके में समान अधिकार मिले तो उनको ससुराल में बराबर इज़्ज़त मिलेगी।

बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार सिंह से बातचीत किया। बातचीत के दौरान नवीन कुमार सिंह ने महिलाओं को संपत्ति और भूमि में अधिकार पर से संबंधित अपने राय सिवान मोबाइल वाणी के द्वारा साझा किया है। जिसे सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

बिहार राज्य के जिला सिवान से पूनम कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिन्दया देवी से हुई। बिंदिया देवी यह बताना चाहती है कि मायके में भी बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए। उनका आज कल का बेटा और भौजाई पर विस्वास नहीं है।

सिवान जिला के आंदर खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राम ने कहा कि आज के दौर में बेटियों को मायके में भी हिस्सा मिलना जरूरी है और हिस्सा मिला तो वह मजबूती के साथ ससुराल वालों का सामना करेगी और उनकी हत्या कम होगी। इसके साथ ही वह प्रताड़ना से भी बची रहेगीह

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार महिलाओं के अधिकार पर चर्चा की गयी है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सिवान जिला के बसंतपुर से शत्रुघन साह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि एक साल दो महीना पहले राशन कार्ड में बच्चों का नाम भरकर ब्लॉक में जमा किया था। लेकिन अभी तक बच्चों का नाम जुड़कर नहीं आया है। जिसके चलते वह बहुत ही परेशान हैं

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में आत्मनिर्भर भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।आत्मनिर्भर भारत योजना लोगों को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में ई-श्रम कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत होने से लोगों को काम मिलना आसान हो गया है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।