सिवान: लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर सिवान सदर प्रखंड अन्तर्गत भन्टापोखर ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, जिला योजना पदाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे