सिवान: अपराध नियंत्रण को लेकर सिवान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बसंतपुर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज आंचल पुलिस निरीक्षक तथा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी के साथ बैठक किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण एवं अभिलेखों के अधिकतम किए जाने से संबंधित विषयों पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन का समीक्षा पुलिस अधिकारियों के साथ किया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों के सूची में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने तथा उन्हें शीघ्र सलाखों के पीछे करने का निर्देश जारी किया।