"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ बैगन को कोहरे से बचाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

देश के किसान एक बार फिर नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले साल नवंबर 2020 में किसानों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के रद्द करने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन किया था और इसके बाद अगले साल 19 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए थे, हालांकि इस दौरान करीब सात सौ किसानों की मौत हो चुकी थी। उस समय सरकार ने किसानों की कुछ मांगों पर विचार करने और उन्हें जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा अब तक नहीं हआ है। और यही वजह है कि किसान एक बार फिर नाराज़ हैं।

साथियों गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ आएगी पानी की समस्या। आज की कड़ी में हम आपको बता रहे है कि बरसात के पानी को कैसे संरक्षित कर भूजल को बढ़ाने में हम अपना योगदान दे सकते है। आप हमें बताइए गर्मियों में आप पानी की कौन से दिक्कतों से जूझते हैं... एवं आपके क्षेत्र में भूजल कि क्या स्थिति है....

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

चतरा के लोकप्रिय नेता श्री जनार्दन पासवान जी प्रखण्ड हंटरगंज पंचायत केदली कला ग्राम गोखना निवासी श्री अरविंद कुमार सिंह जी के पूज्यनीय माता जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए व गहरी संवेदना व्यक्त किया एवं शोक संतप्त परिवार को संतावना दिया।

वर्षों से जिले में जमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का राज्य सरकार द्वारा लगातार तबादले किये जा रहे हैं। इस निमित्त कार्मिक विभाग ने गुरुवार को भी बड़े पैमाने पर आईएएस और झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। चतरा में पदस्थापित 2017 बैच के आईएएस अधिकारी उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता का भी जिले से स्थानांतरण हो गया है। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी रांची का निदेशक बनाया गया है। वहीं चतरा में पदस्थापित अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। राज्य सरकार ने उन्हें जिले का नया डीडीसी नियुक्त किया है। इस बाबत झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिले के नए डीडीसी पवन कुमार मंडल चतरा में एसी के अलावे एसडीओ का भी दायित्व निभा चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने जिले में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में ही योगदान दिया था। एसडीओ के रूप में एक सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद उनका तबादला जिले से कर दिया गया था। जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग पदों पर सेवा देने के बाद उन्हें फिर से राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में कोरोना संकट काल से जूझ रहे चतरा में विकास को गति देने के उद्देश्य से अपर समाहर्ता के रूप में पोस्टिंग दी थी। जिसके बाद उन्होंने 30 मार्च 2022 को जिले के 23वें अपर समाहर्ता के रूप में योगदान दिया था। तब से अबतक पीके मंडल जिले में कार्यरत है। इसी बीच सरकार ने एक और बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए श्री मंडल को चतरा जिले में ही प्रोन्नति देते हुए उपविकास आयुक्त बना दिया है। अब ऐसे में जिले के नए डीडीसी के रूप में पवन कुमार मंडल के सामने कई नई चुनौतियां भी होंगी। जिसे आसानी से पार कर पाना उनके लिये शायद मुश्किल होगा। डीडीसी का प्रभार ग्रहण करते ही सबसे पहले शांति और सफलता पूर्वक 19, 20 व 21 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय ईटखोरी राजकीय महोत्सव संपन्न कराने के साथ-साथ आगामी लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में जिला प्रशासन के लिए सटीक चुनावी रणनीति बनाने की भी बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। क्योंकि राज्य सरकार जिस गति से अधिकारियों का ट्रांस्फर-पोस्टिंग कर रही है। उस हिसाब से शायद जिले में कोई भी वरीय अधिकारी पुराना ना रहे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के सभी अबुआ आवास के लाभुकों को कल दिनांक 19/02/2024(सोमवार ) सुबह 7 बजे हजारीबाग जाने के लिए प्रखंड कार्यालय हंटरगंज के तरफ से पंचायत कटैया से एक बस हजारीबाग के लिए खुलेंगी।जैसा कि मालूम हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी का हजारीबाग प्रोग्राम सह अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देना सुनिश्चित प्रस्तावित कार्यक्रम है।

भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजकीय इटखोरी महोत्सव में आयोजित प्रथम दिन 19 फरवरी को अपनी कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी उनके कार्यक्रम को लेकर अक्षरा सिंह के फैन्स और दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

पोषण सखी प्रतिनिधि मंडल रविवार को निरस्त लेटर के बर्खास्तगी एवं पुन: बहाल करने की मांग को लेकर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी से मिला साथ ही पोषण सखियों ने कहा पूर्व में हेमंत सरकार ने वादा किया था की निश्चित रूप से पोषण सखियों की सेवा वापस की जाएगी विगत 3 वर्ष बीत गए परंतु अभी तक पोषण सखियो की सेवा को बहाल नहीं किया गया जिसमें झारखंड की पोषण सखियों में भारी आक्रोश है माननीय मंत्री जी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को अस्वस्थ कराया गया की जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर विभागीय बैठक कर इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया गया प्रतिनिधि मंडल में अंजनी कुमारी, पार्वती सोरेन, सोनी पासवान ,प्रमिला कुमारी,डिम्पल चौबे, रुबिया खातून , तारा गुप्ता, रजनी कुमारी डोली झा, ज्योति कुमारी मौजूद थी वहीं आश्वासन मिलने के बाद संघ के जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे , रुबिया खातून के नेतृत्व में गोल ग्राउंड जिले के तमाम पोषण सखियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में अन्ना पाठक, शाहिना खातून, भवानी कुमारी, यशोदा देवी, रीना देवी ,गीता देवी ,आशा देवी शिंपी कुमारी ,शांति मरांडी नाजिया परवीन ,पूर्णिमा कुमारी , लक्ष्मी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सती भंडारी, भारती कुमारी, माधुरी महतो, बसंती देवी, रिंकी कुमारी, माया देवी, लक्ष्मी मोदी, सुमित्रा देवी, शांति मरांडी, सुशीला टुडू, पुष्पा कुमारी, पूनम देवी, सुधा कुमारी, रिंकू देवी, सावित्री सोरेन, प्रेमलता देवी, आदि सैकड़ो पोषण सखी मौजूद थी।