Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

बाईस जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, उद्घाटन से पहले हर कोई राम नाम की लूट में लगा हुआ है। इस लूट में सबका हिस्सा है, लड़ाई उसके बाद भी है क्योंकि इसमें शामिल पार्टियों को लग रहा है कि उन्हें इस लूट का कम हिस्सा मिल रहा है। इस लड़ाई के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं धर्म और राजनीति जो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चारों पीठों के शंकराचार्यों में से एक का कहना है कि राम मंदिर का उद्घाटन अगर प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे तो हम वहां ताली बजाएंगे क्या? प्रधानमंत्री जिनके प्रयासों से यह सब हो रहा है, उनके समर्थक कह रहे हैं कि उन्होंने तो आज से तीस साल पहले कसम खाई थी कि जब तक राम लला को भव्य मंदिर में नहीं बिठा देंगे वह अयोध्या नहीं आएंगे। अब वे राम जी को लेकर आ रहे हैं।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का आज चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अन्तर्गत ग्राम घंघरी मे पूजन वितरण किया गया। सर्वप्रथम देवी मण्डप घंघरी के प्रांगण मे श्रीमति गायत्री साहू की अगुवाई मे पण्डित अवध किशोर शास्त्री जी के सानिध्य मे घंघरी कटैया पंचायत के श्रीराम भक्त महिला पुरुष के साथ पूजन किए पुनः इसके बाद बजरंगबली मंदिर घंघरी,मुक्तेश्वरनाथ मंदिर प्रजापति टोला,शिव मंदिर शिवपुरी मुहल्ला, शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर कटैया गोदाम मे गीत गान के साथ पूजन अर्चना की गई इसके बाद पुनः देवी मण्डप प्रांगण पहुंचकर सभी को प्रसाद वितरण के साथ अक्षत आमंत्रण ग्राम परिभ्रमण कर लोगों के घर घर तक पहुँचाया गया। इस पावन पुनीत अवसर पर राम भक्त प्रिंस आर्ट,अरविंद केशरी, अमित जी,रवि बजरंगी,संतोष गुप्ता , केदार यादव, धीरज विश्वकर्मा, छोटु विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र केशरी,देवदर्शी मग्न, चंदन चौबे,संजय केशरी,अशोक साव, जितेन्द्र रजक, जगेश्वर सिंह,राजकुमार गुप्ता सहित सैकड़ो महिला पुरुष ने भाग लिया।

चतरा जिला के जोरी थाना अंतर्गत जोलडीहा पंचायत के किडिमोह गांव में सी.आर.पी.एफ. 190 बटालियन के द्वारा आज दिनांक 11/01/2024 को सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल कैम्प लगाकर जरूरत मंद ग्रामीणों के बिच सामान का वितरण किया गया। सी आर पी एफ के जवानो के द्वारा लोगो को कम्बल,साड़ी,बैग, बर्तन,एवं खेल कूद इत्यादि सामानों का वितरण किया गया। जवानों ने जरूरत लोगों को जाँच कर दवा भी दिया। केडिमोह सी आर पी एफ कैम्प के मेजर परमजीत सिंह के द्वारा बताया गया कि यह क्षेत्र एक साल पहले घोर नक्शल प्रभावित क्षेत्र रहा है। लेकिन जब से सी आर पी एफ अल्फा कम्पनी आई है तब से यहाँ के हालात में सुधार हुआ है। मौके पर जोलडीहा पंचायत के मुखिया सोनिया देवी, उपमुखिया त्रिदेव गंझु सहित सैकड़ो पुरुष महिला ग्रामीण उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

जोहार साथियों , मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो श्री पारस मार्बल एसपीएम ग्रुप से जुड़कर स्टॉक इंचार्ज के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल राँची,झारखण्ड होगा। न्यूनतम 12 वीं पास वैसे अनुभवी व्यक्ति ,जिनके पास स्टॉक मैनेजमेंट में दक्षता प्राप्त हो ,वे इन पदों के लिए योग्य है। इन पदों के लिए आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्यदक्षता के आधार पर प्रतिमाह 14 से 15 हज़ार रूपए तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9031661453.तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.