चतरा बीजेपी के प्रदेश कमिटी की घोषणा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। चतरा के नेता कालीचरण सिंह का संगठन में कद बढ़ाया गया है। उन्हें बड़ी जिम्मवारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कालीचरण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है।

Transcript Unavailable.

नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो कार पार्किंग सिक्यॉरिटी गाड के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल फिरायालाल, रांची, झारखण्ड होगा। 12 वीं पास व्यक्ति को इस पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आवेदन करता को अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 8000 से 11000 रूपए वेतन दिया जाएगा, साथ ही पीएफ भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : +91 8298391000. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

दोस्तों, “चलो चलें" इस एपिसोड में में आप सुनेंगे अयोध्या के बारे में, जो अयोध्या के साथ ही साकेत और अवधपुरी भी है। यहाँ आप जानेंगे अयोध्या शहर के इतिहास से लेकर भूगोल तक, खाने के ठिकानों से लेकर घूमने की जगहों तक सबकुछ, जानेंगे उस शहर के बारे में उस शहर के लोगों से कि वे क्या खाते हैं और कहां घूमते हैं ? ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें...

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी

झारखण्ड राज्य के चतरा ज़िला से राज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि टंडवा प्रखंड के पिपरवार क्षेत्र के सपही नदी में वाहनों की सफाई की जाती थी और इसी नदी का दूषित पानी ग्रामीण लोगों , कार्यरत मज़दूरों तक सप्लाई किया जाता थी। लोग गन्दा पानी का इस्तेमाल कर बीमार पड़ रहे थे। मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ने दिनांक 14 जनवरी 2024 को 'मैनेजमेंट की लापरवाही से दूषित पानी पीने को मज़बूर कामगार और ग्रामीण' शीर्षक से एक ख़बर चतरा मोबाइल वाणी में प्रसारित किया और इसे सीसीएल के सिक्योरिटी अधिकारी और जीएम के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि अब जीएम और सिक्योरिटी अधिकारी द्वारा नदी के दोनों छोर को जेसीबी मशीन द्वारा खुदवाकर वाहनों का नदी में प्रवेश को रोक दिया गया है। अब नदी में कोई भी वाहन का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। लोगों को अब स्वच्छ पानी पीने के लिए मिल रहा है।

चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक अरुण कुमार एक्का द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, अबुआ आवास, से संबंधित  समेत अन्य मामले शामिल है।डी.आर.डी.ए निदेशक ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।