आज गेजना पंचयात सचिवालय मे भाजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता का हुआ आगमन जहां प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,चतरा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा कुमारी,महिला मोर्चा चतरा जिला महा मंत्री सह चतरा जिला सांसद प्रतिनिधि सुमन देवी एवं सैकड़ो की संख्या मे महिलाये उपस्थित हो कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले और उनके बातो को ध्यान से सुने महिलाये कह रही थी की हम लोग बहुत ही सौभाग्य शाली है जो की राष्ट्रीय अध्यक्ष गेजना जैसे ग्रामीण इलाके मे आकर हमलोग के हौसला बढ़ाई।
Transcript Unavailable.
सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए पतोत्री वैद्य जी को, जिनका कहना है युवाओं की सोच में एक नई उम्मीद और दृष्टिकोण है जो समाज में जेंडर के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय रूप से उतर रहा है। युवा समझते हैं कि जेंडर परिवर्तन का मतलब सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि सोच और आदतों में भी बदलाव लाना है।अब आप हमें बताएं कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ आप क्या सोच रहे हैं और इसे खत्म करने के लिए क्या कोशिश कर रहे हैं? अपने विचार और सुझाव हमें बताएं अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर
झारखण्ड राज्य के चतरा ज़िला से राजकुमार सिंह, मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 30 नवंबर 2023 को मोबाइल वाणी में छोटू सिंह का साक्षात्कार लेकर एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमे छोटू सिंह ने बताया था कि सरकारी बाबुओं की लापरवाही से उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था ।छह माह से वो भागदौड़ कर रहे थे पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। बार बार बीडीओ कहते थे कि डिजिटल सिग्नेचर नहीं है। मोबाइल वाणी में ख़बर प्रसारित कर राजकुमार ने बीडीओ ,डीडीसी ,सीओ तथा अन्य अधिकारियों के साथ इस समस्या को साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि अब छोटू सिंह के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया है। छोटू सिंह से बात करने पर वो अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाने के सम्बन्ध में मोबाइल वाणी को धन्यवाद कह रहे है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
गारंटी वैन के सामने मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, दिलीप चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सभी लोगों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत से संबंधित शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
केरेडारी बढ़ते ठंड को देखते हुवे केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल के द्वारा केरेडारी मुख्य चौंक में अलाव की व्यवस्था किया गया। सीओ राम रतन वर्णवाल ने कर्मचारियों के उपस्थिति में मुख्य चौक पर अलाव जलाएं। सीओ ने कहा इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई हैं। केरेडारी मुख्यालय के चौंक चौराहों में अलाव की व्यवस्था किया जाना हैं। इस बारे में स्थानीय मुखिया को भी निर्देश आलव दिया गया हैं। सीओ ने आम जनों से ठंड में जरूरत होने पर ही घर से निकलने का आग्रह किए हैं। मौके पर आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सीआई मो शमीम, कर्मचारी जितेंद्र राम, कंचन यादव समेत कई लोग मौजूद थें।
चतरा।समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, जमीन, राशन कार्ड,स्वास्थ्य विभाग, खेल कूद , अबुआ आवास, कोविड-19 से संबंधित मानदेय समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनो का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
