जोहार साथियों , मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो एसआरएस सिस्टम से जुड़कर बैक ऑफिस असिस्टेंट ,टेलिकॉलर के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल जमशेदपुर,झारखण्ड होगा। न्यूनतम 10वीं पास वैसे फ्रेशर या अनुभवी व्यक्ति ,जिनके पास कंप्यूटर में कार्य करने का दक्षता प्राप्त हो ,वे इन पदों के लिए योग्य है। इन पदों के लिए आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्यदक्षता के आधार पर प्रतिमाह 12 हज़ार रूपए तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें हेल्थ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9031958810 .तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ड्राइवर के द्वारा आहूत तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल समाप्त होने के साथ ही पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में कोयला ढुलाई और कोयला डिस्पैच कार्य सामान्य रुप से शुरू हो गया। हड़ताल समाप्त होने के कारण पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा साइडिंग, आरसीएम साइडिंग से कोयला का डिस्पैच शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोकल सेल के माध्यम से होने वाला कोयला का डिस्पैच कार्य भी शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि इस हड़ताल के कारण पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी परियोजना से बचरा साइडिंग तक होने वाली कोयले की ढुलाई का कार्य पूरी तरह से ठप था। अशोक परियोजना से आरसीएम साइडिंग तक की जाने वाली कोयल की धुलाई भी पूरी तरीके से प्रभावित रही थी। सीसीएल के आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र से सीएचपी परियोजना तक की जाने वाली कोयले की ढुलाई का कार्य भी पूरी तरीके से बंद रहा था। पिपरवार क्षेत्र में लोकल सेल के माध्यम से की जाने वाली कोयले का डिस्पैच का कार्य भी बुरी तरह से बंद रहा था, सभी चालक अपने-अपने गाड़ियों को सड़क के किनारे जहां-तहां खड़ा कर हड़ताल का समर्थन करते नजर आ रहे थे। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के द्वारा सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए हिट एंड रन का नया कानुन बनाया बनाया जा रहा है जिसको लेकर देशभर के ड्राइवर इस कानुन का विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए थे, जिसका सीधा असर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में हाइवा डंपर से होने वाली कोयला की ढुलाई और लोकल सेल के माध्यम से की जाने वाली कोयला डिस्पैच पर पड़ रहा था। बाहर से कोयला लेने के लिए पिपरवार पहुंचे ट्रक पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना के कांटाघर के समीप दो दिनों से खड़े थे। ड्राइवर के हड़ताल से पिपरवार प्रबंधन को 20 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान ड्राइवर के द्वारा किए गए देशव्यापी हड़ताल का सीसीएल के पिपरवार प्रबंधन पर व्यापक असर रहा। इस हड़ताल के कारण पिपरवार प्रबंधन को करीब 20 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस हड़ताल के कारण बचरा साइडिंग और आरसीएम साइडिंग से होने वाले कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से बंद थे। कोयला लोड होने के इंतजार में रेलवे रैक साइडिंग में खड़े थे, जिसके कारण रेलवे द्धारा पेनाल्टी भी लगाया गया। कोयला डिस्पैच बंद होने से साइडिंग में दो दिनों तक सन्नाटा पसरा रहा।
Transcript Unavailable.
माता पिता के साथ साथ छेत्र ले लोगों का भी मान बढ़ाया , लोगों का घर पहुंच कर बढ़ाई देने का सिल सिला है जारी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कान्हाचट्टी के ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर पथेल में बुधवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 194 जन्म जयंती मनाई गई,कार्यमक्रम का आयोजन कोचिंग संचालक संतोष सिंह भोक्ता ने किया, उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि कुलेश्वर सिंह भोक्ता, ग्राम प्रधान सीताराम सिंह वार्ड सदस्य चंद्रदेव शर्मा, समाज सेवी रूपलाला सिंह भोक्ता, सीताराम यादव ने संयुक्त रूप से कैंडल जला कर किया, तत्पश्चात सभी लोगो ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव राम ने माता सावित्री बाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि भरता देश में जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था, तब सावित्री बाई फुले ने अपने पति ज्योतिवा राव फुले के साथ मिल कर,महाराष्ट्र के पूना में 1848 में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल का स्थापना की थी, आज उन्ही का देन है की समाज की महिलाए पढ़ लिख पा रही है, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह भोक्ता ने कहा कि मुसलीम मेरा दुश्मन नही दोस्त है, सावित्री बाई फुले को पहला स्कूल खोलने के लिए जमीन शिक्षिका फातिमा शेख के भाई उस्मान शेख ने ही दी थी,तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने सावित्री बाई फुले पर डांस व भाषण प्रस्तुत किया, प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया, मौके पर बाड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं, महिला पुरुष व ग्रामीण मौजूद थे।
जोरी मंडल के जोलडिहा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री द्वारा संचालित लाभान्वित योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही मिल रहे लाभकारी योजनाओं की जानकारी ली गई तथा इस अवसर पर कई योजनाओ से रुबरु भी कराया गया । मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा भारती मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अमित साहू जी मुखिया सोनिया देवी जी जिला परिषद सदस्य शांति देवी जी युवा मोर्चा महामंत्री दीपक शर्मा जी सलैया मुखिया सह मंत्री मनोज पासवान जी महामंत्री परमानंद सरस् जी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश यादव जी राजू राणा जी पंचायत संयोजक ओमप्रकाश केसरी जी एवं काफी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित हुए जेएसएलपीएस से जुड़ी बहने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका स्वास्थ्य विभाग शामिल हुए मोदी जी के सैकड़ो जन कल्याणकारी योजना पर वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी एवं मोदी जी का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।
