जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष भाजपा जोरी मंडल के नेतृत्व मे सभी शक्ति केंद्रों पर रविवार को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 103 वीं मन की बात को भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों के द्वारा सुना गया ।इस रेडियो संवाद कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी देशवासियों को भारतीय कला संस्कृति और आस्था पर संबोधित करते हुए श्रावण कांवर यात्रा, महाकाल की नगरी उज्जैन मे भारतीय संसकृति व सभयता पर आधारित चित्रकारों की कलाकृति संग्रह से लेकर विदेश की धरती पर हुए पदार्पण की अनुभूति और आभाष को भी साझा किए।