उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले से हमारे एक श्रोता मिथलेश कुमार पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विद्युत आपूर्ति बधित होने के कारण लोग परेशान है। विद्युत् विभाग के जे.ई से संपर्क करने से पता चला है कि शाम तक बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले से हमरे एक श्रोता आशीष श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि शिक्षकों ने पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली इसके बाद जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

उत्तरप्रदेश राज्य के सत्रुघ्नपूरी मोहल्ले से हमारे एक श्रोता राजेंद्र कुमार पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कैसे ट्रांसफार्मर ख़राब होने के कारण सुबह 5:00 बजे से बिजली नहीं है, जिसके फल स्वरुप लोगों के घर में पानी की भी दिक्कत है। पावरहाउस में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं हुआ है।

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले से हमारे एक श्रोता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कर्वी पर्वक पुल के पास दो दिन पूर्व एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।बाद में पुलिस द्वारा सव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट से हमारे एक श्रोता मिथलेश कुमार पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि मिशन रोड भरतपूरी बालिका कॉलेज के पास लगा कचरे का अम्बार लोगों को परेशान कर रहा है। लोगों को कचरे के ढेर से अनेक बीमारियों का खतरा भी है

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले से हमारे एक श्रोता नीरज पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एल.आई.सी रोड में पानी भर गया है। सड़क में पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में तकलीफ हो रही है ।

उत्तरपरसदेश राज्य के चित्रकूट जिले से हमारे एक श्रोता नीरज पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आंबेडकर स्कूल की सड़क में पानी अक्सर भर जाता है जिस कारण बच्चों को आने जाने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से नगरपालिका को अवगत कराया गया है एवं नगरपालिका ने २ हफ़्तों में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले के मानिकपुर प्रखंड से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़बर दी है कि मानिकपुर प्रखंड के थाना प्रभारी के साथ सड़क दुर्घटना हुई है। कहा कि प्राथमिक ईलाज के बाद झाँसी किया गया है रेफेर।

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट राज्य से रवि कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार द्वारा पानी की टंकी तो लगा दी गई है लेकिन ओवरफ्लो होकर हजारों लीटर पानी रोड में बहता रहता है और इसको बंद करने का कोई सिस्टम नहीं है।इसलिए वह चाहते है कि इसके लिए कोई उपाय करना चाहिए ताकि पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सके।   

Transcript Unavailable.