तहसील गेट के पास बाइक सवार हाई टेंशन विद्युत पोल से टकराकर घायल हो गया जिसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रेफर किया गया है थाना क्षेत्र के गणिवन निवासी 27 वर्षीय कृष्ण कुमार अपने गांव से बाइक में राजापुर की ओर आ रहा था तहसील गेट के पास तेज रफ्तार बाइक का नियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई वह घायल अवस्था में तड़प रहा था पड़ोसी व्यापारियों ने देखा तो वह अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रेफर कर दिया