कई दिनों से बारिश न होने की वजह से भीषण गर्मी और उमस बढ़ गई है। इसकी वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है। मामूली मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है। जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। डायरिया से पीड़ित चार बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
