एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली के नारायणा में रेलवे लाइन के करीब गैस लीकेज होने के बाद उसका असर पास के एक नगर निगम स्कूल तक पहुंचने से 23 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है. 8 बच्चे आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती हैं. 15 बच्चे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 बच्चों की हालत नाजुक है. दोनों को अस्पताल में आक्सीजन (Oxygen) पर रखा गया है. अस्पताल के डॉक्टर बच्चों पर नजर रखे हुए हैं. शैली ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों का स्वास्थ्य है. इसके अलावा, एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि गैस लीकेज क्यों हुआ, कहां से हुआ, इस मामले की व्यापक जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं. अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो नियमानुसर दोषियों की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली के निगम स्कूल तक गैस लीकेज पहुंचने से 23 बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर, शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर दी जानकारी
