उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सुमित्रा वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे मोबाइल वाणी पर नियमित रूप से मंडी भाव कार्यक्रम सुनती हैं और इससे उन्हें लाभ भी हुआ है। उन्होंने बताया कि जब वे बाजार सब्ज़ी लेने गई तो उन्हें बाजार में मिर्च महंगे भाव में मिल रहा था जिसके बाद उन्होंने दूकानदार को मंडी का भाव बताया। लेकिन दूकानदार मिर्च का भाव कम करने को तैयार नहीं था। जिसके बाद उन्होंने दूकानदार को मोबाइल वाणी पर मंडी का भाव कार्यक्रम सुनाया और दूकानदार को बताया कि इसके माध्यम से उन्हें मंडी के भाव की जानकारी मिलती है और वे इससे ज्यादा भाव में मिर्च नहीं खरीदेंगी। जिसके बाद दूकानदार ने उन्हें मंडी के भाव में ही मिर्च दे दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता वर्मा बता रही हैं की ये सब्जी मंडी गयी थी। जहाँ इन्होने फूल गोभी का भाव पूछा तो इन्हें 20 रूपए किलो बताया गया। इसके बाद इन्होने सब्जी विक्रेता से बोला की फूल गोभी का भाव तो 12 से 13 रूपए किलो है फिर आप 20 रूपए क्यों बेच रहें हैं। उसके बाद सुनीता देवी ने सब्जी विक्रेता को मोबाइल वाणी के माध्यम से सब्जी मंडी का भाव सुनवाया। सब्जी विक्रेता ने सब्जी मंडी का भाव को सुनने के बाद सुनीता देवी को फूल गोभी 12 रूपए में ही दे दिया और वो समझ गया की ये सब्जी मंडी भाव की जानकारी रखती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से सुमित्रा वर्मा, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि वह बाजार गई थी जहाँ उन्होंने आलू के भाव पूछी और उनको 15 रुपए किलो बताया गया जिसके बाद वह बोली की मंडी भाव में तो 10 रुपये बताया गया है लेकिन उसके नहीं मानने पर ग्राहक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुकानदार को मंडी के भाव सुनाये जिसके बाद उनको उचित दर में ही आलू दिया गया।
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सरिता देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जिला श्रावस्ती के लोगों को मंडी का भाव मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकर बहुत अच्छा लग रहा है और उनका हर सब्जी और फल अनाज का रेट या भाव डेली पता चल जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गाँव में गल्ला बहुत कम भाव में लिया जाता है जिस कारण उन्हें गल्ला का भाव जानने के लिए हमेशा मंडी जाना पड़ता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब मोबाइल वाणी के माध्यम से उन्हें रोजाना मंडी का भाव पता चल जाता है। जिससे उन्हें आज क्या रेट चल रहा है, कितने में खरीदना और कितने में बेचना है सब अब मंडी का भाव जान कर पता चल जाता हैं और यह बहुत लाभदायक होता है
