उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आपको भी ऐसा लग रहा होगा कि सूरज पहले से ज्यादा तप रहा है। सुबह 7-8 बजे ही ऐसा लगता है कि दोपहर 12 बजे की कड़क और तीखी धूप हो रही है। हालांकि जैसा हम समझ रहे है वैसा नहीं है सूरज तब भी वैसा तपता था और अभी भी वैसा ही तप रहा है। बस हमें बचाने वाली ओजोन चादर पतली हो गई है और वो हुई है ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से। दरअसल जब जीवाश्म ईंधन जलाते हैं, तो कार्बन प्रदूषण वातावरण में रहता है, एक कंबल की तरह काम करता है और गर्मी में फंस जाता है। आज, वायुमंडल में इतना ज्यादा कार्बन प्रदूषण है कि इसकी वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है और गर्मी बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बनता है। जिसके कारण खाना बनाने वाली महिला का आँख खराब हो गया। अगर स्कूलों में भी भोजन गैस पर बनता तो रसोइयों को काफी राहत मिलती।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे गांव में स्कूल का शौचालय अधूरा पड़ा है। काफी समय बाद भी यहाँ कोई सुविधा नहीं है
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से जयलता यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि देश में महिलाओं की साक्षरता दर बहुत कम है ।कई लड़कियाँ अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती है और कुछ लड़कियाँ रूढ़िवादी समाज के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से जयलता यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि भारत में कुछ क्षेत्रों में लैंगिक असमानता होती है जिसमे महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है । उनमे शिक्षा,रोजगार तक कम पहुँच है। पुरुषों की तुलना में ख़राब स्वास्थ्य और पोषण मिलता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत भीषण गर्मी के प्रति जितना संवेदनशील है उससे देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने की आशंका ज्यादा है। यह दुनिया के कई देशों को प्रभावित कर रहा है, यहाँ तक कि ठंडे देशों में भी गर्मी का अनुभव हो रहा है। जलवायु परिवर्तन ने इस गर्मी के तीन गुना तक बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बढ़ता प्रदूषण इस तपती गर्मी का मुख्य कारण है। सूरज पहले भी ऐसे ही निकलता था। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण ओजोन शीट पहले की अपेक्षा पतली हो गई है। जिसके कारण गर्मी ज्यादा हो रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदुषण के कई नकारात्मक प्रभाव वातावरण में देखने को मिलते हैं। प्रदुषण मुख्य रूप से मानव गतिविधियों द्वारा उत्पन्न होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को समाज में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि हमारी महिलाएं अभी भी अशिक्षित हैं और अपने पुरुषों पर निर्भर हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से संजू ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि स्कूल शिक्षक पर निर्भर करता है ।बहुत से सरकारी स्कूल है जहाँ शिक्षक अच्छे होते है और बच्चों को अच्छी शिक्षा देते है। अगर शिक्षक बच्चों पर ध्यान नहीं देंगे तो बच्चों का भविष्य ख़राब हो सकता है
