उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से रानी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की घरेलू हिंसा के छोटे मामलों को समाज में ही निपटाया जाना चाहिए और बहुत गंभीर मामलों को अदालत या पुलिस के पास ले जाया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए समूह या संगठन बहुत मजबूत है। साथ ही , समुदाय की भूमिका भी उभर रही है । गाँव में महिलाओं की बैठक बुलाकर ऐसी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
