उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से संतोष , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि वास्तव में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है , भले ही कुछ महिलाएं आवाज उठाती हैं , कई बार पुलिस ऐसे मामले दर्ज नहीं करते है । पुलिस ये भी सोचती है कि पति के लिए गुस्से में अपनी पत्नी को पीटना या घर में महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए पिता और भाई का आवाज उठाना यह आम बात है और कई महिलाएं घर टूटने और समाज के डर से घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज नहीं कराती हैं । ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारी सरकार और हमारी न्याय प्रणाली अभी तक घरेलू हिंसा के लिए आवश्यक समर्थन प्रणाली नहीं बना पाई है ।
