उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से रानी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ग्यारह लोकसभा सीटों की घोषणा से कांग्रेस को राहत मिली, लेकिन संतुष्टि नहीं | यही कारन है कि कांग्रेस नेताओं ने इस घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी । कांग्रेस यूपी में बनने वाले गठबंधन में कम से कम इतनी सीटें पाने की कोशिश कर रही है , जिसके आधार पर वह अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करते हुये मजबूती से चुनाव लड़ने का जोश भर सके |
