उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से सुमित्रा वर्मा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जनता तब ही खुश रहती है जब उन्हें सरकार की ओर से सहायता मिले। लेकिन हमारे देश में वही होता है कि जनता को सरकार की ओर से सही से लाभ नहीं मिलता है। किसानों को सरकार पैसा दे ही रही है पर किसानों को इसका लाभ नहीं दिख रहा है। किसानों का पैसा बिजली बिल , टैक्स के रूप में कही न कही सरकार के पास ही पैसा चला जाता है। किसानों का बिल माफ़ तो होता है पर वो दस में से एक ही बार। सरकार को अपने जनता की ओर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। सरकार को जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।