उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आरव से हुई।आरव यह बताना चाहते हैं कि बच्चों में भी मानसिक परेशानी हो सकती है।मानसिक परेशानी होने से लोगों के विचार,व्यवहार प्रभावित हो सकते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यम से हुई।सत्यम यह बताना चाहते हैं कि मानसिक बिमारी छूने से नहीं फैलती है

आपको क्या लगता है लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर क्यों बात करना नहीं चाहते और चुप रहते हैं ?क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है की आपने अपनी मन की बात किसी को समझाने की कोशिश की पर सामने वाला उसे समझ न पाया हो ?आपको क्या लगता है, क्यों मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुल कर बात करने से लोग अभी भी कतराते हैं?

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल से हुई। कौशल कहते है कि इंसान को सुकून के लिए लोगों से दूरी बनाए रखना चाहिए क्योंकि लोग ही ज़्यादा दुख देते है।परिवार के साथ अच्छे से रहे और समाज के लोगों से अच्छा बर्ताव करें इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मोबाइल का उपयोग भी अधिक न करें इससे दैनिक सुकून में बाधा आ सकती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीबदास साहू मानसून आने से पूर्व मिट्टी तैयार करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 32 वर्षीय गुड़िया की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई। ये कहते है कि ज़्यादा रोना या बहुत चुप रहना दोनों ही मानसिक बीमारी के लक्षण हो सकते है। बार बार रोना ,उदास रहना और किसी भी काम में मन नहीं लगना डिप्रेशन के सामान्य लक्षण है।चिंता के कारण भी व्यक्ति को रोना आ सकता है। तनाव और घबराहट की स्थिति में व्यक्ति का मूड बहुत तेज़ी से बदलता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से खुशबू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि मन के बिमारी का इलाज चिकित्सा या परामर्श से किया जाता है। दवाईयों का भी उपयोग किया जाता है।थेरेपी का मुख्य उद्देश्य मरीज़ की सोच और व्यवहार में सकारत्मक बदलाव लाना है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास कुमार से हुई।विकास कुमार जिनकी उम्र चालीस साल है यह बताना चाहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसी चीज़ है जो सुनने और समझने या व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है।यह किसी भी कारण से हो सकती है।जैसे की वास्तविक जीवन के अनुभव से जैविक कारण, पार्यवरण के जहरीले रसायनों,खाद प्रदार्थों का सेवन। मानसिक बिमारी के तमाम लक्षण है उदासीन,बेचैनी,ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉ सुजीत कुमार भारती से हुई। डॉ सुजीत कहते है कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो चिंता मुक्त रहे। लोगों से हँस कर बात करें। अपने काम पर ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान दें।ज़्यादा न घूमे न ही बेकार का बहस करें। आज कल मोबाइल के कारण लोग ज़्यादा चिंतित रहते है। मोबाइल से दूर रहे। चिंता से दूर रहे। ऐसे में स्वस्थ रहेंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 26 वर्षीय शिवम श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यम श्रीवास्तव से हुई।सत्यम कहते है कि स्कूल और परिवार में झगड़ों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इससे उनमें चिंता ,अवसाद और आत्महत्या के विचार आ सकते है।