उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से 32 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनल से हुई।सोनल यह बताना चाहती है कि बच्चों में मानसिक बमारी हो सकती है। बच्चों में मानसिक विकास का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।बच्चों में मानसिक तनाव होने पर वह अधिक चिड़चिड़ा हो जाते हैं।उनके मूड में बदलाव हो जाते हैं।बच्चों में मानसिक तनाव होने पर उनका इलाज कराया जा सकता है।बच्चों में मानसिक तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे -माता पिता के बीच तलाक या विवाद होना,नींद की समस्या होना,अधिक या कम खाने की आदत,दोस्तों के साथ समस्या आदि।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से 32 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से माही से हुई।माही यह बताना चाहती है कि अगर मानसिक चिंता के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रही है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए।मानसिक तनाव होने पर दवा लेना चाहिए।अगर किसी व्यक्ति को भावनात्मक समर्थन की जरूरत है तो वह अपना भावना को बता सकते हैं।शराब और नशीली दवाओं का सेवन करने से भी मानसिक तनाव होती है।यदि कोई व्यक्ति आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की कमी अनुभव कर रहा है और इससे उसके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो उनको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से खुशबू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहते हैं कि योग करने से लोगों के मस्तिष्क में सकारात्मक असर डालती है।योग करने से चिंता कम होती है।योग करने से मानसिक संतुलन बना रहता है।इससे नकारात्मक विचार को दूर करने में मदद मिलती है।लोगों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।योग और ध्यान से कई लाभ हो सकते हैं और इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए।आरामदायक स्थान पर योग और ध्यान करना चाहिए और इस कार्य को करने के समय धैर्य रखना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहती है कि मस्तिष्क में चोट लगने से सोचने और समझने की क्षमता कम हो सकती है।इससे कई रोग हो सकते हैं।जैसे सोचने और समझने में परेशानी होती है,याददाश्त कमजोर हो जाती है।न्यूरोलॉजिकल विकार,अल्जाइमर,पार्किंसंस रोग सोचने और समझने की ताकत को प्रभावित कर सकता है।वृद्धा अवस्था में सोचने और समझने में कमी आ सकती है।संज्ञात्मक कमजोरी के लक्षण इस प्रकार है -भूलने की समस्या ,ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई ,भाषा और संचार में कठिनाई,निर्णय लेने में परेशानी और संचार में कठिनाई
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 34 वर्षीय मधु श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से हुई। गुड्डू कहते है कि चिंता विकार एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। इसमें अधिक चिंता और तनाव शामिल होते है।चिंता के कई लक्षण है। भावनात्मक लक्षण ,शारीरक लक्षण ,तनाव ,नींद की समस्याएं ,पाचन समस्या ,व्यावहारिक लक्षण आदि।इसका इलाज के लिए थेरेपी लिया जा सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 33 वर्षीय रेनू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से हुई। मनोज कहते है कि मानसिक बीमारी होती है। ये व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 26 वर्षीय शिव श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशबु श्रीवास्तव से हुई। खुशबु कहती है कि लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना चाहिए। सामाजिक मीडिया ,सामुदायिक कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जा सकता है। स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी जा सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 32 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। ये कहते है कि घबराहट एक ऐसी स्थिति है जिसमे व्यक्ति को अचानक घबराहट बेचैनी हो जाती है। इसका मुख्य कारण है तनाव और चिंता। जीवन के विभिन्न स्थितियों में तनाव और चिंता के कारण एंग्जायटी हो सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आरव से हुई। आरव कहते है कि बच्चों को भी मानसिक परेशानी हो सकती है।बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य का उतना ही महत्व है जितना उनके शारीरिक स्वास्थ्य का है।कई कारणों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है जैसे पारिवारिक समस्या ,स्कूल में दबाव या तनाव ,दोस्तों के बीच समस्या आदि
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंसुल से हुई। अंसुल कहती है कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है किसी एक विशिष्ठ क्षेत्र में स्वास्थ्य की स्थिति या शारीरिक, मानसिक ,सामाजिक स्वास्थ्य में से किसी एक या अनेक क्षेत्रों में स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शा सकता है। किसी व्यक्ति की शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है
