उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिखा श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास कुमार से हुई।विकास कुमार जिनकी उम्र चालीस साल है यह बताना चाहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसी चीज़ है जो सुनने और समझने या व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है।यह किसी भी कारण से हो सकती है।जैसे की वास्तविक जीवन के अनुभव से जैविक कारण, पार्यवरण के जहरीले रसायनों,खाद प्रदार्थों का सेवन। मानसिक बिमारी के तमाम लक्षण है उदासीन,बेचैनी,ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शालू श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि मानसिक बीमारी के कई लक्षण हो सकते हैं। जैसे - गंभीर चिंता या भय, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई,दोस्तों और परिवार से खुद को दूर रखना ,निरंतर उदासी या खराब मनोदशा।कुछ लोगों में लगातार उदासी या खराब मनोदशा होती है और यह किसी भी खुशी या आनंद के अनुभव को रोकता है।कुछ लोगों को बहुत चिंता या डर रहता है।लोग विशेष रूप से बिना किसी कारण के चिंतित या डरते हैं। मानसिक बीमारी वाले लोगों को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से खुशबू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 42 वर्षीय विकास श्रीवास्तव से हुई।विकास श्रीवास्तव यह बताना चाहते है कि बहुत अधिक रोना या चुप रहना मानसिक बीमारी का लक्षण हो सकता है।खासकर यह लक्षण बिना किसी स्पष्ट कारण के हो सकता है।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से 36 वर्षीय मंजू श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई।श्रोता यह बताना चाहते है कि मानसिक बिमारी को छुपाना नहीं चाहिए।बिमारी होने पर दूसरों को बताना चाहिए,इससे मरीज़ को फायदे हो सकते है।जैसे की उपचार प्राप्त करना ,सामाजिक समर्थन प्राप्त करना और दूसरों को शिक्षित करना।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से शिवम श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिखा श्रीवास्तव से हुई।शिखा श्रीवास्तव यह बताना चाहती है कि अगर कोई व्यक्ति बहुत डरता है या चिंता करता है तो उनको मनोवैज्ञानिक या डॉक्टर से दिखाना चाहिए।यदि डर या चिंता बहुत है और ये दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है तो इसमें डॉक्टर की मदद बहुत जरूरी होती है।व्यक्ति को अपने चिंता के कारणों को डॉक्टर को बताना चाहिए।जिसके बाद डॉक्टर दवा देते हैं और आराम करने की सलाह देते हैं।साथ ही आदतों में बदलाव लाते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से प्रभाकर श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के मध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि बच्चों को भी मानसिक समस्याएं हो सकती है।बच्चों में मानसिक समस्याएं बड़ों की तरह ही होती है।लेकिन उनके कुछ लक्षण अलग होते हैं।कुछ मानसिक समस्याएं माता पिता से बच्चों में आती है।बच्चों के जीवन में तनाव मानसिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं।उदासी ,चिंता ,सुस्त रहना ,रोना ,आत्महत्या के विचार आदि मानसिक तनाव के लक्षण हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती के कप्तानगंज से 27 वर्षीय रोहिणी मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि डिप्रेशन कई तरह से हो सकता है।अवसाद के उपचार के लिए जीवन शैली में बदलाव एक महत्वपुर्ण पहलु होता है।डिप्रेशन होने पर डॉक्टर से मिलना चाहिए और जो डॉक्टर बताते हैं वही हमे करना चाहिए। पर्याप्त नींद लेना भी ज़रूरी है। स्वस्थ भोजन भी करना चाहिए जैसे हरी सब्ज़ियाँ।शारीरिक गतिविधि भी महत्वपुर्ण है।
