उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला के साउघाट प्रखंड से 44 वर्षीय विजउ पाल चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भारत में महिलाओं को पैतृक संपत्ति और जमीन में पुरुषों के बराबर अधिकार प्राप्त है। हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत बेटियों को भी पिता की संपत्ति बेटों के बराबर हिस्सा मिलता है। महिलाओं को संपत्ति को गिरवी रखने या वसीयत का पूर्ण अधिकार है ,चाहे वो पैतृक हो या खुद की खरीदी गयी संपत्ति हो ,उनको पूर्ण अधिकार है।
