उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 50 वर्षीय दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनकी माँ के नाम से जमीन है लेकिन सरकारी का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए इन्होने बताया कि पहले कृषि विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके बाद ही इन्हे सरकारी योजना का लाभ मिल पाएगा जैसे खाद ,बीज ,सब्सिडी आदि। इसकी जानकारी लेने के बाद में इनकी माता ने रजिस्ट्रेशन करवाने का फैसला लिया ताकि सरकारी योजना का लाभ ले सके