उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अनीता दुबे मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती है कि क्या किशोरों को दूसरों की बातें ज्यादा प्रभावशाली लगती हैं ?

Comments


हाँ, किशोर बच्चे बाहरी लोगों की राय से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। किशोरावस्था एक उलझन और कभी-कभी परेशान करने वाली प्रक्रिया होती है। यह विकास का समय है, लेकिन इस से गुजरना आसान नहीं होता। इस दौरान चीज़ों को देखने का नजरिया बहुत बदल जाता है और पहले से जानी-पहचानी बातें भी अलग लगने लगती हैं। इसलिए जब दिमाग सीख रहा होता है और विकसित हो रहा होता है, तब वह दूसरों—खासकर दोस्तों—की बातों को बहुत गंभीरता से लेता है। इसका एक कारण यह भी है कि इस उम्र में बच्चे स्वीकार्यता और मान्यता चाहते हैं, जो उन्हें दूसरों की राय मानकर मिलती है।
Download | Get Embed Code

Sept. 23, 2025, 10:05 a.m. | Tags: information   health   mentalhealth