तहसील क्षेत्र के दुबौली नहर के पास बनाए गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल के पास बडौगी गांव के एक ग्रामीण ने सुबह नहर मे मगरमच्छ देखा। उन्होने इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से वन विभाग को दी। दुर्गा प्रतिमा विसजर्न स्थल पर घडियाल होने की सूचना पर मौके पर पहुची वन वन प्रभाग रामनगर रेंज की टीम ने शाम करीब चार बजे नहर के बीच जाल बिछाकर घडियाल को पकड लिया। वन विभाग की टीम मे वन क्षेत्राधिकारी रामनगर सोनल वर्मा व वन विभाग के सचल दल प्रभारी / डिप्टी रेंजर सुनील गौड सहित अन्य शामिल रहे। घडियाल के पक़े जाने पर दुर्गा पूजा के आयोजकों ने राहत की सांस ली।
