उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इलेक्ट्रॉनिक का दूकान खोलने के लिए पांच लाख रूपए की आवश्यकता है। इस व्यापार में एक हज़ार रूपए प्रतिदिन लाभ होगा। इलेक्ट्रॉनिक का दूकान खोलने के लिए ट्रेनिंग भी चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के तलसीपुर प्रखंड के बदलपुर ग्राम से गोल्डी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मोबाइल वाणी के ज़रिये इन्होने धान का बीज का दूकान खोला था। जिसमे इन्हे अच्छा प्रॉफिट हुआ। अब इस कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इन्हे सहयोग चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक से अंकित कसौधन,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि वह मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम कौन बनेगा बिज़नेस लीडर को सुने और ग्राम वाणी के मीटिंग में भी गए ।वहां पर संवाददाता श्रीदेवी ने उनको सारी बातें समझाई।वह कपड़े का दूकान चलाते हैं और इस व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उनको पैसों की जरूरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक से अंकित कसौधन,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि स्वास्थ्य मानसिक तनाव से दूर रहता है।मानसिक स्वास्थ्य रहना बूढ़े ,जवान ,बच्चे सभी की जरूरत है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे विचार होने चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक से कौसल्या गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि वह मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम कौन बनेगा बिज़नेस लीडर को सुनी और ग्राम वाणी के मीटिंग में भी गई।वहां पर संवाददाता श्रीदेवी ने उनको सारी बातें समझाई।वह किराना का दुकान चलाती है।व्यापार आगे बढ़ाने के लिए उनको पैसों की जरूरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से कौसल्या गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। भोजन सही समय पर करना चाहिए। किसी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।मानसिक स्वास्थ्य कई चीज़ों पर निर्भर करता है।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के ग्राम कन्हरा से 24 वर्षीय अंशु पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वो ग्राम वाणी की मीटिंग में शामिल हुई। इन्हे किराना स्टोर शुरू करना है। इसके लिए इन्हे पैसों की ज़रुरत है। प्रिंशु पांडेय ने इन्हे सारी जानकारी दी। बताया कि कागज़ात लेकर बैंक जाना होगा। इनको मार्गदर्शन मिला। इसके लिए ये ग्राम वाणी की शुक्रगुजार हूँ
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के ग्राम कन्हरा से किरण ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने मोबाइल वाणी में चल रहे कौन बनेगा बिज़नेस लीडर कार्यक्रम को सुना। साथ ही ये मोबाइल वाणी की मीटिंग में शामिल हुई। जहाँ प्रिंशु पांडेय ने उन्हें सारी जानकारी दी और बिज़नेस आइडिया भी रिकॉर्ड करवाया।इन्हे दूध का रोजगार करना था। जिसके बाद प्रिंशु पांडेय की सहायता से जन सेवा केंद्र में सारे कागजात जमा करवाए गए। अभी इन्होने दो भैंसे ले ली है। किरण खुश है कि मोबाइल वाणी के मार्गदर्शन से अब ये अपना खुद का रोज़गार करेंगी।मोबाइल वाणी से इन्हे बहुत सहायता मिली। किरण मोबाइल वाणी की शुक्रगुज़ार है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरिया सतगढ़वा प्रखंड से रेखा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनका छोटा सा किराना का दूकान है। इन्हे इसके लिए आर्थिक सहयोग चाहिए ताकि ये अपना कारोबार बढ़ा सके
