उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण एक ऐसा विषय है जिसे अन्य क्षेत्रों से जोड़कर देखा जा सकता है। कृषि से लेकर उद्योगों तक, जंगलों से लेकर आधुनिक शहरों तक, ग्रामीण जीवन से लेकर शहरी जीवन तक, जानवरों से लेकर मानव स्वास्थ्य तक, जलवायु परिवर्तन का सीधा प्रभाव पड़ता है। जलवायु परिवर्तन के साथ तेज होती चिंता के साथ ही यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया है कि ऐसे सभी क्षेत्रों में योजनाएं बनाते और उन्हें अमल में लाते समय पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर पूरा ध्यान रखा जाए।पर्यावरण संरक्षण हमेशा राज्य सरकार के एजेंडे में रहा है और इसे राज्य की योजना प्रक्रिया में भी शामिल किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
