उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अशिक्षित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। लेकिन क्या सिर्फ पढ़ा लिखा होना काफी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यहां के प्रधान पढ़े लिखे नहीं होते। इसलिए इनकी सहायता के लिए सचिव की नियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षकों की कमी और अयोग्य शिक्षक भी समस्या का कारण है
