उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में लैंगिक समानता एक व्यापक मुद्दा है जो भारतीय महिलाओं और लड़कियों को कई तरह से प्रभावित करता है। लैंगिक असमानता के कई कारण हैं, सबसे महत्वपूर्ण है भारत में गरीबी का होना। गरीब परिवार के लोग अपनी लड़कियों को पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं भेजते हैं यह बहुत बड़ी समस्या है, जो लैगिंक असमानता को बढ़वा देती है
