उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भविष्य में पानी की कमी की समस्या को हल करने के लिए जल संरक्षण जरुरी है। पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। पानी की कमी वाले क्षेत्रों में बच्चे अपने मूल शिक्षा का अधिकार और खुशहाल जीवन जीने का अधिकार प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कचरे के कारण हर दिन पानी के बड़े स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। अधिकांश विकासशील देश पानी की कमी और गंदे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं।