उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण बहुत जरुरी है। बिना जल के जीवन संभव नही है। पुरे ब्रम्हाण्ड में एक अपवाद के रूप में धरती पर जीवन चक्र को जारी रखने में जल मदद करता है।क्योंकि पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहाँ पानी और जीवन मौजूद हैं। जल जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर को विशिष्ट कार्यों को करने में मदद करता है और हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।हमारे आहार में पानी का महत्व स्पष्ट है, पानी हर जगह है और यह हमारे ग्रह पर रहने वाले जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। पानी कैलोरी का उत्पादन नहीं करता है और वजन घटाने का एक महत्वपूर्ण घटक है।
