उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जलवायु के कारण पृथ्वी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।वन पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। लगातार बदलते पर्यावरण के कारण पेड़ों की कई प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं।