उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पानी हमारी मूलभूत आवश्यकता है। यह प्रकृति की अनमोल धरोहर है। पानी के बिना हमारा जीवन असंभव है।पानी बचाने के लिए हमें थोड़ी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। जितना पानी की जरूरत है उतना पानी का उपयोग करना चाहिए। घर में लगे हुए नल,शावर ,आदि ख़राब हो गए हैं तो उन्हें ठीक करवाना चाहिए। पानी के टपकने से बहुत सारा पानी व्यर्थ हो जाता है। ब्रश करते समय नल को खुला न छोड़ें। यदि आपके पास सरकारी नल का पानी आता है, तो काम पूरा होने पर नल बंद कर दें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।