उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलम पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पक्ष-विपक्ष कार्यक्रम में शामिल किये गए किसानों के मुद्दे,किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। भारत सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए। किसानों की मांग है कि उनको अपने फसलों की उचित कीमत मिले। कई सरकारें आई और चली गई,मगर इस मांग को पूरी नहीं की गई। वर्तमान सरकार भी किसानों की मांगों को लेकर उदासीन दिख रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।