उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नया कानून अभी तक लागू नहीं किया गया है लेकिन चालकों में बहुत डर है । नया कानून लागू होने के बाद उनके लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि दस साल की कैद और सात लाख के जुर्माने की सजा बहुत कठोर है ।