उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देवता दीन कौलिक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी पिछड़ी हुई हैं, उन्हें अभी भी पढ़ाया लिखाया नहीं जाता है। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से वो आर्थिक रूप से सक्षम हो सकती है। पुरुष अभी भी महिलाओं पर अपना विश्वास नहीं दिखा पाते है यही कारण है की वो भूमि के अधिकार से वंचित है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माया देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमें भूमि का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने हमें लोगों को अधिकार देना चाहिए, लेकिन समाज महिलाओं को भूमि अधिकार उनके जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है। महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरुरत है। महिलाओं को यदि भूमि का अधिकार मिलेगा तो वे उस पर अपना व्यवसाय या खेती बाड़ी कर अपना जीवन गुजर बसर करेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा उनका कहना है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये हैं हमारे समाज की महिलायें बहुत जागरूक हुई हैं। पढ़ी लिखी महिलाएं जो घर के अंदर बैठी हुई हैं उन्हें निकलना चाहिए। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नानकोपाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से ही 'सब का साथ, सब का विकास "के साथ आगे बढ़ रही हैं।महिलाएं तीस प्रतिशत नौकरी की तरफ आगे बढ़ गयी हैं। महिलाओं को अधिकार ना मिलने का कारण पुरूषों का यह विचार है कि महिलाओं को यदि भूमि का अधिकार मिल जायेगा तो वे पुरूषों को नहीं समझेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नन्दलाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अब महिलाएं हमारे समाज में आगे बढ़ रही हैं। जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, तब से ज्यादा महिलाएं 'सबका साथ, सबका विकास "के लिए आगे आई हैं। उनका कहना है महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए । पुरुषों और महिलाओं को समाज में जमीन का बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता अंशु सिंह से बात किया, उन्होंने बताया की महिलाओं को उनके संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जैसा पुरुषो को अधिकार है वैसे ही महिलाओं को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलायें अभी भी बहुत पिछड़ी हुई हैं, क्योंकि अब भी कई लड़कियों को माता-पिता द्वारा पढ़ाया नहीं जाता है और जब वह नहीं पढ़ती है, तो उसके पास ज्ञान नहीं होता है, वह बहुत पिछड़ी होती है, इसलिए जब उसके पास कुछ ज्ञान नहीं होता है, तो वह कुछ भी नहीं कर पाती है।महिलायें अभी भी स्वतंत्र रूप से अपना निर्णय नहीं ले पाती है।महिलाओं को भूमि का अधिकार देने से उनका जीवन स्तर और सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। उनका जीवन स्तर बहुत अच्छा हो जाता है, वे अपने बारे में सोच सकते हैं, वे अपने बच्चों के बारे में सोच सकते हैं। इसे दूर करने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। जब लड़कियाँ कुछ पढ़ती और लिखती हैं, तो वे आत्म-जागरूक हो जाती हैं। जब वे अपने बारे में सोचते हैं, तो वे कुछ करने में सक्षम हो जाते हैं।

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय डाक सर्किल द्वारा निकाली गयी ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, एवं डाक सेवक के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। तीनों पदों पर कुल 44,228 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 से 30,000 रूपए रखा गया है। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपए तथा आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.indiapostgdsonline.gov.in/आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 05/08/2024 है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता संगीता सिंह से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।सरकार को महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें रोजगार प्रदान करना चाहिए। बहुत से पुरुष महिलाओं को बाहर निकलने नहीं देते है तो उन्हें अपनी सोच को बदलना होगा