उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के कटरा गाँव से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जैसे बेटे का अपने पिता की संपत्ति पर पूरा अधिकार है, वैसे ही अगर बेटा और बेटी है तो दोनों का इसमें अधिकार होना चाहिए। हमारे समाज में यह विचारधारा है कि लड़कियाँ दूसरे घर की संपत्ति हैं, हम उन्हें हमेशा के लिए घर पर नहीं रख सकते हैं, इसलिए विशेष रूप से यह देखा जाता है कि हर पिता के पास अपने बेटे को समान रूप से विभाजित करने और शादी करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता है। इसलिए बेटियों को उनका हिस्सा नहीं मिल पाता है। लड़कियां अपने पिता की सम्पत्ति में हिस्सा लेना भी नहीं चाहती हैं उनका कहना है कि सम्पति में हिस्सा लेने से उनके भाई-बहन के रिश्ते में दूरी आ सकती है। वे मायके से अपना रिश्ता खराब नहीं करना चाहती हैं। ससुराल में चाहे उन्हें कितना भी प्यार मिल जाए लेकिन मायके का सहारा ना मिलने पर वे टूट जाती हैं। यही कारण है कि वे अपना हिस्सा लेना नहीं चाहती हैं। उनका मानना है भाई के पास अपने आधे अधिकार को लेने के लिए पर्याप्त संपत्ति नहीं है और वे संतुष्ट हैं और फिर उनकी संपत्ति उनका भाई है।
Transcript Unavailable.
क्या आप जानते है कि गुस्से से नहीं बल्कि शांत रहकर ही हम बच्चे का व्यवहार सही रख सकते है। धैर्य से काम लेंगे तो हमारे साथ बच्चों का रिश्ता मीठा होता चला जाएगा। कार्यक्रम सुनिए और अपने नन्हे-मुन्नों के अनुभवों को रिकॉर्ड कीजिये, फ़ोन में नंबर 3 दबाकर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशि पांडेय से साक्षात्कार लिया।शशि पांडेय ने बताया कि बेटी को जमीन में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। बेटी को धन दे कर शादी कर दी जाती है। इस प्रकार उसे उसका हिस्सा दे दिया जाता है । बेटी अपना हिस्सा ले कर अपने घर चली जाती है और यहां जो भी होता है बेटों के लिए होता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के रहने वाले जोखनलाल वर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बेटियों का हक़ भूमि पर जरूर है मगर उनकी शादी में काफी खर्चा आएगा इसलिए जहाँ उनकी शादी होगी वही उनका अधिकार भी होगा। बेटियां इसलिए भी अपना अधिकार नहीं लेना चाहती है क्योंकी शादी के बाद उन्हें लगता है की उनका रिश्ता अब दूसरे घर से जुड़ गया है। भाई बहन के रिश्ते को लेकर वो काफी सोचते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रखंड पयागपुर ग्राम कटेल से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से साक्षात्कार लिया।अरुण कुमार ने बताया कि सरकार महिलाओं को अच्छी शिक्षा और व्यवस्था दे तभी महिलायें आगे बढ़ पाएंगी। आज महिलायें सारे कार्य करने में सक्षम है इसलिए सरकार को महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहिए। शिक्षित और जागरूक महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। योग्यता के आधार पर महिलायें कोई भी काम कर सकती है
