उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमा देवी से बातचीत की।बातचीत में उमा देवी का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है इससे वे नौकरी या सिलाई मशीन में काम कर सकती हैं उनका कहना है उन्होंने भी सिलाई का काम सीखा है लेकिन कहीं फॉर्म नहीं भरा है । सरकार द्वारा कई योजनाए निकाली गयी हैं लेकिन लोगों को उसका लाभ नहीं मिलता। उन्होंने बताया पैसों की कमी के कारण महिलाएं व्यवसाय नहीं कर पाती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार पिता का नाम राजू निषाद से बातचीत की।आनंद कुमार का कहना महिलाओं को भूमि मायके में शादी के पहले होना चाहिए उसके बाद में ससुराल में होता है उन्हें शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है तभी घर के बाहर नौकरी में भाग ले सकती हैं.

उत्तरप्रदेश राज्य मौज जगतपुर ब्लॉक हजूपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता पति का नाम नंदकिशोरसे बातचीत की। संगीता का कहना है महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन उन्हें कोई अधिकार देना नहीं चाहते। महिलाओं को भूमि अधिकार शादी के पहले पूरा होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में उनका हक हो जाता है। पढ़ी -लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हैं उनको कोई नौकरी नहीं मिलती जो पढ़ी लिखी नहीं हैं तो बेरोजगार हैं ही।

उत्तरप्रदेश राज्य हजूरपुर थाना बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदकिशोर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके में भी भूमि का हक होना चाहिए और शादी हो जाने के बाद में ससुराल में पूरा अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि लड़का और लड़की एक समान है. सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं जिसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य थाना हजूरपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का मायके में शादी न होने के पहले अधिकार है और शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है हां इसके पश्चात अगर माता-पिता नहीं है मायके में तो उनका हक भूमि में होता है.

उत्तरप्रदेश राज्य थाना जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हलीमा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का पिता की सम्पति में शादी होने के पहले पूरा अधिकार है और शादी हो जाने के बाद भी उनका अधिकार हो जाता है .

उत्तरप्रदेश राज्य बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को जब तक शादी नहीं होता तब तक मायके में उनका हक होता है शादी हो जाने के बाद में ससुराल में उनका हक मिलना चाहिए। उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है । महिलाएं हर जगह आगे बढ़ रही हैं उन्हें अब कहीं पर रोका नहीं जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से तारा सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी के पहले मायके में पूरा हक होता है और शादी हो जाने के बाद में ससुराल में भूमिका या हक हो जाता है। लेकिन यदि वे चाहे तो मायके में भी अधिकार ले सकती हैं। उनका कहना है बेटी के खास दिनों जैसे मुंडन वग़ीरह में मायके तरफ से सहायता मिलता ही है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए हमारी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसका उन्हें लाभ मिलना चाहिए। पुरूषों के डर से ग्रामीण क्षेत्रों की औरतें घर पर बैठी हुयी उन्हें निकलना चाहिए काम करना चाहिए ,आज महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं वे नौकरी कर सकती हैं जहाज चला सकती हैं

रिपोर्टर का नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 59 36 34

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज ,मौज बुढ़नी भुलैया से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से साक्षात्कार लिया। राजू ने बताया की लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए, क्युकी शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। मायके में नहीं हो सकता ही, इससे झगड़ा होने की संभावना है