उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डब्लू खान से साक्षात्कार लिया।डब्लू खान ने बताया कि शादी के पहले और बाद में भी लड़कियों को पिता की सम्पत्ति में लड़कों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटी भी तो पिता की बच्ची है। बेटी के लिए शिक्षा भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आबिद अली से साक्षात्कार लिया।आबिद अली ने बताया कि सम्पत्ति में लड़का और लड़की का बराबर का हिस्सा होना चाहिए। दोनों माता - पिता के संतान हैं दोनों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। समाज में पढ़ी - लिखी महिला घर में बैठी है और काम नही कर रही है,तो ये पुरुष की गलती है .महिलाओं को बराबर का अधिकार होना चाहिए जतना पुरुषों का अधिकार है उतना महिलाओं का भी अधिकार है
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मूँगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य ब्लॉक गिलौला मौजा बांसुखा गांव हरेला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि सिंह से बातचीत की। रवि सिंह का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उन्हें जागरूक करने के लिए रोजगार मिलनी चाहिए।साथ ही शिक्षित महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तभी वे जागरूक हो पायेंगी। सरकार ने बहुत सारी योजनाएं निकाली जिससे महिलाएं आगे बढ़ रही। उनका कहना है कि शादी के पहले मायके में महिलाएं हैं तो उनका पूरा अधिकार है नहीं तो शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है अगर मायके में माता-पिता नहीं है भाई नहीं है तो उनका अधिकार भूमि में हो जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य ब्लॉक गिलौला मौजा बांसुखा गांव हरेला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय मिश्रा पिता का नाम चेतराम मिश्रा से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वे समझेंगी कि क्या करना है, कैसे बोलना है, कैसे चलना है, कैसे बैठना है, कैसे बात करनी है, किससे बात करनी है. महिलाओं को अगर घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा तो वे आगे नहीं बढ़ पायेंगे। सरकार ने बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं जिसके कारण महिलाएं अब बहुत आगे बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले भूमि में अधिकार मिलना चाहिए शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होता है। यदि माता पिता और भाई ना हो तो उन्हें भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़कियों को शादी से पहले पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद पति की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। सरकार द्वारा बहुत सारे योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन भ्रस्ट लोगों के वजह से उन्हें अधिकार नहीं मिल पाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य पोस्ट कुंडासर जिला बहराइच थाना फखरपुर तहसील कैसरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्की सिंह से बातचीत की। बातचीत में विक्की सिंह ने बताया कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए। यदि किसी का एक बेटा और एक बेटी है तो दोनों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।लड़की चाहे तो शादी से पहले या बाद में अपने भाई को अधिकार दे सकती है नहीं तो उनका मायके में भी अधिकार होता है और ससुराल में भी । उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है चाहे लड़का हो या लड़की लेकिन पुरूष अपनी मानसिकता के कारण महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते।
उत्तरप्रदेश राज्य मौज भाटी कुंडा ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद कुमार से बातचीत की।विनोद कुमार का कहना है कि महिलाओं का मायके में भूमि का अधिकार शादी के पहले होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल में उनका हक बनता है. यदि लड़की के माता पिता और भाई ना हो तो उन्हें भूमि का अधिकार मिलेगा
