Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार शर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे ड्राइविंग का काम करते हैं उनका कहना है कि मायके में भाई या कोई ना हो तभी महिला को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए नहीं तो नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार हो जाता है। यदि माता पिता भाई नहीं हैं तो उनका अधिकार ससुराल और मायके दोनों जगह होता है। महिलाओं और पुरुषों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है तभी जागरूक हो पाएंगे। हमारे समाज में बहुत सारी योजनाएं निकाली जा रही हैं जो अशिक्षित महिलाएं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं. जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं होती हैं। जो शिक्षित महिलाएँ हैं, वे यहाँ-वहाँ नौकरियों में भाग लेती हैं, कोई आंगनवाड़ी , कोई शिक्षा मित्र में वे किसी न किसी तरह से अपना पेट भर रहे हैं, वे अपने खर्चों का प्रबंधन कर रहे हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामविलास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और जब तक शिक्षित नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे महिलाओं को महिलाओं को मायके में शादी के पहले पूरा अधिकार है और शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनीजर आजाद से साक्षात्कार लिया।मुनीजर आजाद ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके में और शादी के बाद ससुराल में भूमि अधिकार मिलना चाहिए। वतर्मान समय में देश की महिलाएं पढ़ - लिख रही हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिलाओं को भूमि में अधिकार नही मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके तिवारी से साक्षात्कार लिया।ननके तिवारी ने बताया कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। मायके में उनका कोई अधिकार नही होता है। महिलाएं अब शिक्षित हो रही हैं। महिलाएं पुरुषों की ताकत होती हैं।
नाम उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि अविवाहित लड़कियों का मायके में और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलाओं को महिला हित से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लाभ से वो वंचित रह जाती हैं। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए
