उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंवर बहादुर सिंह से साक्षात्कार लिया। कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कानून के अनुसार महिलाएं मायके और ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में अधिकार ले सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होंगी। अपना हक़ लेने के लिए आवाज उठाएंगी और घर से बाहर निकलेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित सिंह से साक्षात्कार लिया।मोहित सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में पूरा अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित सिंह से साक्षात्कार लिया।मोहित सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। मोहित बहन को शादी से पहले पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा देंगे। मगर शादी के बाद बहन का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके से साक्षात्कार लिया। ननके ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगी कीट नियंत्रण एवं फसल की निराई -गुड़ाई से जुड़ी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि सिंह से बातचीत की। रवि सिंह का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला लोद से बातचीत की। उर्मिला लोद का कहना है कि उन्हें मायके और ससुराल दोनों जगह संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि उनके कोई भाई नहीं हैं साथ ही उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेमा से बातचीत की। प्रेमा को शौचालय या कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सिंह से बातचीत की।विजय सिंह का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को पढ़ाया जाना चाहिए ताकि देश का विकाश हो सके।
